{"_id":"6a417a23cb29c246f701a2ad","slug":"more-than-one-lakh-children-were-given-anti-polio-medicine-hisar-news-c-21-hsr1005-899744-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक लाख से अधिक बच्चाें को पोलियोरोधी दवा पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक लाख से अधिक बच्चाें को पोलियोरोधी दवा पिलाई
विज्ञापन
सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर पर बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ करतीं मंडलायुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने रविवार को सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में आयोजित पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन करीब शाम 6 बजे तक 1 लाख 509 (करीब 49 प्रतिशत) बच्चों को को पोलिया की दवा पिलाई गई।
मंडल आयुक्त ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं और इस जनहित अभियान में सहयोग करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों और अधिकारियों से अभियान को पूरी गंभीरता, प्रभावी निगरानी एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए।सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस दौरान एसएमओ डॉ. रोशन लाल, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा, डॉ. सुशील गर्ग, डॉ. अनिल आहूजा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज और कल घर-घर पहुंचेंगी टीमें :
जिले में 5 साल के बच्चों का आंकड़ा 2 लाख 7 हजार है। अभी 1 लाख 6 हजार 491 बच्चों दवा से वंचित हैं। इन बच्चों को दवा पिलाने के लिए 29 व 30 जून को टीमें घर-घर जाएंगी। इस दौरान घर जाकर ये पात्र बच्चों के बारे में जानकारी लेंगी। अगर कोई बच्चा मिलता है जिसने दवा नहीं ली है तो उसे दवा पिलाई जाएगी।
किरतान में चलाया पल्स पोलियो अभियान
गांव किरतान में रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयाेजन मेरा युवा भारत केंद्र हिसार और आजाद हिंद युवा क्लब तत्वावधान में हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र और धर्मशाला में पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। क्लब प्रधान कपूर सिंह आर्य ने ग्रामीणों से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. कुसुम, मुकेश, पुनम, सुमन देवी, सुलोचना, रामकला, सुनीता, सुमन लता आदि मौजूद रहे।
गर्मी होने के बावजूद पहले ही टीमों ने करीब आधा लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब दो दिन टीमें घर जाकर बच्चों को यह दवा पिलाएंगी। मेरी अभिभावकों से अपील है कि इस अभियान में पूरा सहयोग करें।
डॉ. दीपक चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी