{"_id":"69adcf8282a730de54070dfa","slug":"brainstorming-to-control-crime-police-sought-cooperation-from-sarpanches-hisar-news-c-21-hsr1005-825028-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अपराध पर नियंत्रण के लिए मंथन, पुलिस ने सरपंचों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अपराध पर नियंत्रण के लिए मंथन, पुलिस ने सरपंचों से मांगा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिवानी। शहर थाना में सरपंचों व जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और नशा तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। शहर थाना परिसर में सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें गांव स्तर पर चौकसी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी कपिल देव ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण तभी संभव है जब पुलिस और आमजन मिलकर सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं में अक्सर बाहरी या संदिग्ध व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है। ग्रामीणों को अनजान व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।
इस मौके पर सरपंच नवीन बल्हारा, विजेंद्र फौजी, सतबीर जांगड़ा, सरपंच प्रतिनिधि धोलू राम वर्मा, मुकेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नशा तस्करी को समाज के लिए गंभीर खतरा बताया :
थाना प्रभारी ने नशा तस्करी को समाज के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि युवा पीढ़ी को इससे बचाना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और ग्रामीणों के सहयोग पर भी जोर दिया गया। किसी भी सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर सूचना पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos