सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar-Indore Superfast Express train gets green signal, direct journey to Mathura for Rs 135

Hisar News: हिसार- इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी, 135 रुपये में सीधे जा सकेंगे मथुरा

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hisar-Indore Superfast Express train gets green signal, direct journey to Mathura for Rs 135
हिसार से इंदौर की गाड़ी को झंडी दिखाते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा हिसार विधायक सावित्री जिंदल ए
विज्ञापन

Trending Videos
हिसार। हिसार-इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन (20958 ) के वीरवार दोपहर 1.20 बजे हिसार जंक्शन से रवाना होने के साथ ही शहर की रेल सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया। लंबी दूरी की इस ट्रेन के जरिये न केवल धार्मिक यात्रा पर मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधे सफर की सौगात मिली है बल्कि दोपहर में दिल्ली जाने का भी सस्ता और सुगम साधन मिल गया है। पहले दिन हिसार से 195 यात्री रवाना हुए। हिसार से मथुरा सामान्य श्रेणी का किराया 135 रुपये है।
रेलवे जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने हिसार-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मथुरा जाने वाली महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ सफर की शुरुआत की। हिसार से इंदौर तक सामान्य श्रेणा का किराया 310 रुपये निर्धारित किया गया है। विधायक जिंदल ने कहा कि इस ट्रेन का दिल्ली से विस्तार कर हिसार से रवाना करने की क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी जिसका इंतजार खत्म हो गया है। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ट्रेन के विस्तार से हिसार और आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा मिलेगी। इस मौके पर रेलवे मंडल बीकानेर के डीसीएम भूपेश यादव और डीपीआरओ शैलेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दिल्ली-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, वीरवार, शनिवार) हिसार से दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी। हिसार से मथुरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होने पर धार्मिक नगरी मथुरा, उज्जैन व इंदौर जाने वालों के लिए यात्रा बेहद सुगम हो गई है। इसके साथ ही दिन में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर साधन मिल गया है। दोपहर में ट्रेन नहीं होने से लोगों को बसों में दिल्ली तक महंगा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था।
----
यह रहेगा शेड्यूल
- ट्रेन संख्या 20957 इंदौर–नई दिल्ली-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस : बुधवार, शुक्रवार, रविवार शाम 4.45 बजे इंदौर से हिसार के लिए रवाना होगी। रात 2.26 बजे मथुरा, सुबह 4.42 बजे दिल्ली सफदरजंग, 5.15 बजे शकूर बस्ती, 6.16 बजे रोहतक, 6.55 बजे महम, 8.20 बजे हांसी और 9.20 बजे हिसार पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 20958 हिसार- इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस: सोमवार, वीरवार और शनिवार को दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होकर 2.06 बजे पर हांसी, 2.55 पर महम, शाम 4. 23 बजे रोहतक, 5. 30 बजे शकूर बस्ती, 6.11 बजे दिल्ली सफदरजंग, रात 8. 55 बजे मथुरा और अगले दिन सुबह 6.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
-----
क्या बोले यात्री


हिसार-इंदौर सुपरफास्ट में यात्रा करना अच्छा लग रहा। सामान्य बोगी के लिए मथुरा की टिकट महज 135 रुपये में मिल गई है। परिवार के 12 सदस्य पहले दिन ट्रेन में सफर कर रहे हैं। मथुरा जाने के लिए पहले भिवानी या रेवाड़ी से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी हिसार से ही ट्रेन शुरू हो गई है तो इससे बड़ी राहत मिली है। - शारदा देवी, निवासी हिसार
-------


पहले महिलाओं को मथुरा या इससे लंबी दूरी के लिए सफर करना असुरक्षित लगता था क्योंकि सीधी ट्रेन नहीं थी। इस ट्रेन में हिसार जिले की महिलाएं आसानी से सफर कर सकेंगी। हमारी मंडली की महिलाएं हर महीने मथुरा जाती हैं। इससे पहले भिवानी- रेवाड़ी से ट्रेन पकड़ते थे। ट्रेन शुरू होने से बहुत खुशी हो रही।- निर्मला देवी, हिसार, रेल यात्री।



---



हमारा पूरा परिवार मथुरा जा रहा है। इस रूट के लिए जिले के लोग लंबे समय से ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। इस ट्रेन को चलाने से हजारों लोगों को राहत मिली है। - इशिका, रेल यात्री, हिसार।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed