सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Despite the beautification of Rs 7.5 crore, water is still dripping from the roof of the hospital.

Hisar News: साढ़े सात करोड़ से सुंदरीकरण के बाद भी अस्पताल की छत से टपक रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Despite the beautification of Rs 7.5 crore, water is still dripping from the roof of the hospital.
नागरिक अस्पताल में ओपीडी की छत से टपका पानी
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में पिछले साल सरकार की ओर से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये के बजट से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य पर अब सवाल उठने लगे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर अस्पताल के कामों को पूरा करने के बावजूद अस्पताल की इमारत की स्थिति ऐसी हो गई है कि ओपीडी नंबर दो और तीन की छत से पानी टपकने लगा। बुधवार देर शाम को यह स्थिति सामने आई जब अचानक दोनों ओपीडी की छत से पानी गिरने लगा। अस्पताल प्रशासन ने इस पानी को रोकने के लिए बाल्टियों का सहारा लिया ताकि पानी फैलने से मरीजों को कोई समस्या न हो और वे फिसलकर गिरें नहीं।
Trending Videos


पिछले साल सरकार ने नागरिक अस्पताल के सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इस बजट से अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर मरम्मत, पेंटिंग और अन्य सुधार कार्य किए गए थे लेकिन कुछ महीनों बाद ही अस्पताल में इस प्रकार की खराबी सामने आने से अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में अफरा-तफरी, स्थिति संभालने के लिए कर्मचारियों ने बाल्टियां रखीं

बुधवार को ओपीडी नंबर दो और तीन की छत से पानी टपकने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों ओपीडी कमरे बंद थे लेकिन छत से पानी गिरने के कारण अस्पताल प्रशासन को फौरन बाल्टियां रखने की व्यवस्था करनी पड़ी। इस दौरान कर्मचारियों ने पानी की सप्लाई कुछ समय के लिए बंद करवाई जिसके बाद पानी की टपकन बंद हो गई।

सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इस घटना के बाद अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि कुछ महीनों में ही छत से पानी टपकने लगे तो इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए।

वीरवार को दोनों ओपीडी रही सामान्य

वीरवार को ओपीडी नंबर तीन और चार सामान्य रूप से चलती रही। डॉक्टरों ने ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच की और मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई। मरीज शिवम ने बताया कि अस्पताल में करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं लेकिन दवाइयां अब भी बाहर से खरीदी जाती हैं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में कई कार्य अधूरे पड़े हैं जैसे पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बनी सड़क जो अब तक नहीं बन पाई है।

--------

ओपीडी की छत से पानी टपकने का मामला संज्ञान में आते ही पीडब्ल्यूडी विभाग को जानकारी दी गई है। विभाग द्वारा अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य की निगरानी की जा रही है।

- रीना, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed