फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brother sends sister out of the house on a pretext, steals mangalsutra with an accomplice.

Hisar News: बहन को बहाने से घर से बाहर भेज भाई ने साथी संग चुराया मंगलसूत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Brother sends sister out of the house on a pretext, steals mangalsutra with an accomplice.
हिसार। पुलिस ने बहन के घर से मंगलसूत्र चोरी कर उसे 50 हजार रुपये में फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला को बहाने से घर से बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से 31,600 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और मंगलसूत्र गिरवी रखने से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। चौकी एचएयू प्रभारी पीएसआई पंकज कुमार ने बताया कि प्रेम नगर निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि उसका भाई नमन जो नशे का आदी है अपने साथी राहुल के साथ उसे बहाने से उसकी मां के घर छोड़ आया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों महिला के किराये के मकान पर पहुंचे और अलमारी में रखा मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गए। अगले दिन महिला ने मंगलसूत्र गायब मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान उधपुरिया मोहल्ला निवासी नमन और खारिया डोभी निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। नमन के कब्जे से 26,600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जबकि राहुल के पास से 5,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा हिसार की एक फाइनेंस कंपनी में मंगलसूत्र गिरवी रखने से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए।

50 हजार रुपये में रखा था गिरवी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने चोरी का मंगलसूत्र हिसार स्थित एक फाइनेंस कंपनी में 50 हजार रुपये के बदले गिरवी रख दिया था। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed