सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Census teams will knock on doors from today, each house will be counted.

Hisar News: आज से घरों में दस्तक देंगी जनगणना टीमें, प्रत्येक घर की होगी गिनती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Census teams will knock on doors from today, each house will be counted.
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने कहा कि जनगणना 2027 का उद्देश्य केवल जनगणना करना नहीं है बल्कि नागरिकों के हित में विकास की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचनाओं को जरूरत के अनुरूप दिशा देना है। जनगणना से जनकल्याण की थीम के साथ शुक्रवार से हर घर का डाटा एकत्रित करने के उद्देश्य से जनगणना टीमें लोगों के घर-द्वार पर दस्तक देंगी।
Trending Videos


जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को जानकारी दी कि 1 मई से जनगणना कार्यों में लगी टीमें आंकड़ों का संग्रहण करेंगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वे निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को संपन्न करें। पहले चरण में 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी जबकि दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 से 30 अप्रैल तक की गई स्वगणना में नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। शुक्रवार से स्वगणना करने वाले नागरिकों को जनगणना के लिए आने वाली टीमों को अपनी आईडी उपलब्ध करवानी होगी ताकि दर्ज आंकड़ों का सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed