{"_id":"6a53dfa1ff409a8fb204b7e4","slug":"cm-saini-reached-gju-said-governments-goal-is-to-make-the-state-a-world-class-knowledge-economy-hub-hisar-news-c-21-hsr1005-909236-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी, बोले- प्रदेश को विश्वस्तरीय नॉलेज इकॉनमी हब बनाना सरकार का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी, बोले- प्रदेश को विश्वस्तरीय नॉलेज इकॉनमी हब बनाना सरकार का लक्ष्य
विज्ञापन
जीजेयू में मंच से लोगों का अभिनंदन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य को विश्वस्तरीय नॉलेज इकॉनमी हब के रूप में स्थापित करना है। इसी उद्देश्य से शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को री-डिजाइन, री-इमेजिन और री-इन्वेस्ट के सिद्धांत पर नया आकार दिया जा रहा है। विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप व्यापक सुधार लागू किए हैं। मुख्यमंत्री रविवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में इस विश्वविद्यालय ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने इसे नई शिक्षा नीति इम्प्लीमेंटेशन एक्सीलेंस अवार्ड-2025 की गोल्ड कैटेगरी से नवाजा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान को आगे बढ़ाने की अपील करते कहा कि माता अमृता देवी एवं गुरु जंभेश्वर महाराज ने हमें जो रास्ता दिखाया है उसी पर चलकर पर्यावरण संरक्षण के सपनों को साकार किया जा सकता है।
--
युवाओं को भविष्य के उभरते क्षेत्रों के अनुरूप किया जा रहा तैयार
सीएम ने कहा कि हरियाणा अपने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र, साइबर सुरक्षा, डेटा एनालिटिक्स तथा रोबोटिक्स जैसे भविष्य के उभरते क्षेत्रों के लिए तैयार कर रहा है। इसके लिए स्टार्टअप नीति और कौशल विकास योजनाएं बनाई हैं। वर्ष 2025-26 में राज्यभर के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से 350 से अधिक अनुसंधान प्रस्ताव प्राप्त हुए। प्रदेश में अब तक 22 मॉडल संस्कृति महाविद्यालय बनाए जा चुके हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर युवा को उसके घर के आसपास ही उच्चतर शिक्षा मिले। इस उद्देश्य के लिए पिछले 12 वर्षों में 33 नए महाविद्यालय शुरू किए हैं।
विज्ञापन
--
गुरु जंभेश्वर महाराज ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाई : ढांडा
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि गुरु जंभेश्वर महाराज ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुहिम चलाई। इस मुहिम को जीवन में अपनाने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है तभी पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरसी राम बिश्नोई द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार, विधायक विनोद भयाना, मंडल आयुक्त गीता भारती, जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज, मेयर प्रवीण पोपली सहित अनेक पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।