फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father and son attacked in village Mauth Karnail, FIR registered against seven people

Hisar News: गांव मौठ करनैल में पिता-पुत्र पर हमला, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked in village Mauth Karnail, FIR registered against seven people
नारनौंद। गांव मौठ करनैल में खेत के रास्ते के पुराने विवाद को लेकर एक किसान और उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने घायल सत्यवान की शिकायत पर मनप्रीत, मनजीत, राजकुमार, अंकित, संतरो और भगवंती सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विजय कुमार के अनुसार, 65 वर्षीय सत्यवान ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई की रात करीब 10 से 10:30 बजे वह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। लाल माता मंदिर के मुख्य चौक पर मनप्रीत ने ट्रैक्टर रोक लिया। आरोप है कि मनप्रीत ने सत्यवान को पीछे से पकड़कर नीचे गिरा दिया। मनजीत ने रॉड से उसके सिर पर वार किया। बचाव के दौरान वार माथे के बाईं ओर लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राजकुमार और अंकित ने डंडों से सत्यवान के हाथ, कूल्हों और जांघों पर हमला किया। संतरो और भगवंती ने भी ईंटों से मारपीट की। हमलावर उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए। होश आने पर सत्यवान ने अपने बेटे सुनील को फोन किया। सुनील जब स्कूटी पर मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने सुनील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल रिपोर्ट में सत्यवान के शरीर पर तीन और सुनील के शरीर पर नौ चोटें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed