फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   OT closed for repairs, people have to run to Hisar for treatment

Hisar News: मरम्मत के फेर में ओटी बंद, इलाज के लिए हिसार की लगानी पड़ रही दौड़

Mon, 13 Jul 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
OT closed for repairs, people have to run to Hisar for treatment
हांसी नागरिक अस्पताल में जारी ओटी का मरम्मत कार्य। संवाद
हांसी। नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के मरम्मत कार्य में हो रहे विलंब के कारण मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 15 दिन में पूरा होने वाला कार्य ढाई महीने से अधिक समय से जारी है। ऐसे में अस्पताल में आपातकालीन ऑपरेशन की सुविधाएं पूरी तरह से ठप हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए हिसार रेफर किया जा रहा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में लोक निर्माण विभाग की तरफ से करीब 4.61 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प का कार्य चल रहा है। इसी योजना के अनुसार अस्पताल में दूसरे तल पर बने ऑपरेशन थिएटर की मरम्मत व पिछले हिस्से में बनी पीपीसी के भवन का मरम्मत कार्य चल रहा है। साथ ही अस्पताल की आउटलुक भी पीवीसी शीट के जरिए बदली जा रही है। ऑपरेशन थिएटर का सुधार शीघ्र ही पूरा हो जाना था लेकिन विभिन्न कारणों से कार्य में अप्रत्याशित देरी हो रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, पहले ऑपरेशन थिएटर का मरम्मत कार्य होना था, लेकिन अब पूरे तल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसे अब एक ही बार में पूरा किया जाएगा जिससे समय ज्यादा खर्च हुआ है। मरम्मत कार्य में देरी मरीजों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऑपरेशन की सुविधा न होने के कारण जो मरीज तत्काल चिकित्सा सहायता के हकदार हैं उन्हें इलाज के लिए हिसार या फिर निजी अस्पताल में रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ व परेशानियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार ओटी बनेंगी अस्पताल में :
मरम्मत कार्य के तहत न केवल मौजूदा ऑपरेशन थिएटर का नवीनीकरण किया जा रहा है, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। यहां पर जनरल, हड्डी रोग, महिला रोग व आंखों के ऑपरेशन के लिए चार ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे। लेबर रूम को ऊपर शिफ्ट करने की भी योजना है। इसके अतिरिक्त हड्डी रोग व आंखों के ऑपरेशन के लिए विशेष ओटी भी बनाई जा रही है। अस्पताल में पहले जनरल व नेत्र रोग ओटी थी। हड्डी रोग ओटी बंद थी। अब यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं तो इस ओटी को चालू किया जाएगा। स्थानीय नागरिक अस्पताल में अब मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनेगा।
नई मशीनें भी आ चुकीं :
हड्डियों की सर्जरी के लिए नई सी-ऑर्म मशीन भी आ चुकी है। साथ ही जनरल सर्जरी के लिए नई लेप्रोस्कोप मशीन भी आ चुकी है। अब ओटी के मरम्मत का कार्य पूरा होने पर ही मरीजों को लाभ मिलेगा। इसके पूरा होने पर ओटी अधिक आधुनिक और सुसज्जित हो जाएगा जिससे जटिल ऑपरेशन भी बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे।

::::::::

अस्पताल के दूसरे तल पर चार ओटी बनाई जा रही हैं। इनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। हमने लोकनिर्माण विभाग को कार्य जल्दी पूरा करने के लिए कहा है ताकि ऑपरेशन सुविधाएं जल्दी से शुरू की जा सकें।- डॉ़ राजीव डाबला, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed