फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Saini visiting Hisar today naugurate administrative building and auditorium at O.P. Jindal Modern School

Haryana: हिसार दौरे पर आज सीएम नायब सैनी, ओपी जिंदल मॉर्डन स्कूल में प्रशासनिक भवन व सभागार का करेंगे शुभारंभ

Sun, 09 Aug 2026 09:36 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 09 Aug 2026 09:36 AM IST
सार

सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले में धारा 163 के तहत वीवीआईपी मार्ग के सभी कार्यक्रम स्थलों तथा आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
CM Saini visiting Hisar today naugurate administrative building and auditorium at O.P. Jindal Modern School
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल में प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम सहित अन्य सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री स्कूल परिसर में ‘उत्कर्ष’ प्रशासनिक भवन, ‘उदय’ एसईएन विंग, ‘उद्गम’ स्वीमिंग पूल तथा ‘उत्सव’ ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिलाधीश महेंद्र पाल ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल व अन्य कार्यक्रम स्थलों तथा वीवीआईपी मार्ग के आसपास विभिन्न गतिविधियों पर रोक लगाई है।

विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, हिसार की विधायक एवं ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमेरिटस सावित्री जिंदल, हांसी के विधायक विनोद भयाना, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम, रतन जिंदल, शालू जिंदल व अन्य उपस्थित उपस्थित रहेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी करीब 10.30 बजे हिसार पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिले में धारा 163 के तहत वीवीआईपी मार्ग के सभी कार्यक्रम स्थलों तथा आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा वीवीआईपी मार्ग तथा कार्यक्रम स्थलों और उसके आसपास 200 मीटर की दूरी तक सड़क के दोनों ओर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed