{"_id":"6a77fa5a9279d18fc70acb14","slug":"hisar-dayanand-colony-firing-case-police-engage-two-accused-in-an-encounter-both-shot-in-the-leg-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार दयानंद कॉलोनी फायरिंग मामला: दो आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार दयानंद कॉलोनी फायरिंग मामला: दो आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली
Sun, 09 Aug 2026 09:26 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:26 AM IST
सार
अर्बन एस्टेट क्षेत्र में फायरिंग के इस मामले में हिसार पुलिस द्वारा पहले ही तीन आरोपियों को FIR नंबर 262 में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के घायल होने तथा एक अन्य आरोपी के राउंड अप किए जाने से मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में दयानंद कॉलोनी फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में दोनों आरोपियों को गोली लगने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में सीआईए हिसार ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश के दौरान सातरोड साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा एवं बचाव में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो आरोपियों को फायर आर्म्स से चोटें आई हैं। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
घायल आरोपियों की पहचान
एक आरोपी राहुल उर्फ मुखिया निवासी बराह, बिहार और दूसरा आरोपी अंकित निवासी न्यू मॉडल टाउन हिसार है। इसके अलावा पुलिस ने शिव कुमार निवासी बराह, बिहार को भी राउंड अप किया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार
अर्बन एस्टेट क्षेत्र में फायरिंग के इस मामले में हिसार पुलिस द्वारा पहले ही तीन आरोपियों को FIR नंबर 262 में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के घायल होने तथा एक अन्य आरोपी के राउंड अप किए जाने से मामले में पुलिस की कार्रवाई और आगे बढ़ी है।