सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DC sends investigation report on body-gnawing incident to the government; questions raised regarding the role of three employees.

Hisar News: डीसी ने शव कुतरने के मामले की जांच रिपोर्ट सरकार को भेजी, तीन कर्मचारियों की भूमिका पर उठे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
DC sends investigation report on body-gnawing incident to the government; questions raised regarding the role of three employees.
विज्ञापन
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में डी-फ्रीजर में रखे महिला के शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले में उपायुक्त महेंद्र पाल ने मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी है। जांच रिपोर्ट में मुख्य रूप से तीन लोगों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।


हांसी निवासी 25 वर्षीय कोमल की 6 जून को प्रसव के दौरान हांसी के नागरिक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद शव को हिसार के जिला नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह के डी-फ्रीजर में रखा गया था। 7 जून को पोस्टमार्टम के लिए शव निकाला गया तो उसके माथे की खाल कुतरी हुई मिली। मौके पर चूहा भी देखा गया जिसके बाद परिजनों और लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी एडीसी शालिनी चेतल को सौंपी गई। एडीसी ने दो दिन में मामले की विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की और 48 घंटे के भीतर उपायुक्त को सौंप दी। इसके बाद उपायुक्त ने अपनी संस्तुति के साथ रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी। सूत्रों के अनुसार जांच में तीन लोगों को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना गया है जबकि कुछ अन्य स्तरों पर निगरानी और सतर्कता में भी कमी पाई गई है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के शवगृह में डी-फ्रीजर में रखे महिला के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला बेहद गंभीर था। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच करवाई गई थी। एडीसी शालिनी चेतल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई सरकार स्तर पर की जाएगी।


- महेंद्र पाल, उपायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed