{"_id":"69caca738a2493c22b09d90c","slug":"dcs-court-in-mulan-heard-the-problems-of-92-people-hisar-news-c-21-hsr1020-840124-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मुकलान में डीसी के दरबार में 92 लोगों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मुकलान में डीसी के दरबार में 92 लोगों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
हिसार के गांव मुकलान में संध्याकालीन प्रवास के दौरान जनसमस्याएं सुनते उपायुक्त महेंद्र पाल, साथ
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव मुकलान में आयोजित संध्याकालीन रात्रि ठहराव कार्यक्रम में उपायुक्त महेंद्र पाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान 92 लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनमें सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, पेंशन और राजस्व मामलों से संबंधित थीं।
डीसी महेंद्र पाल ने कहा कि हरियाणा सरकार जनसेवा के प्रति समर्पित है और प्रशासन गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखें और उनके समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हर सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहां किसी भी विभाग से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
उपायुक्त ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और खेल व शिक्षा में अपनी भागीदारी बढ़ाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यदि गांव में नशे की किसी सामग्री के विक्रय की सूचना मिले, तो वह तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि ठोस कार्रवाई की जा सके। डीसी ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ग्रामीणों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र जैसी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम हरिराम, डीडीपीओ नरेंद्र, सरपंच वेदवंती जाखड़, डीआईओ दीपक भारद्वाज, ज़िला आयुष अधिकारी धर्मपाल पूनिया और एक्सईएन जतिन खुराना सहित विभागीय अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending Videos