{"_id":"6a319e4ee9f895c8a0022c35","slug":"deadline-for-ug-admission-registration-extended-to-june-30-students-get-relief-hisar-news-c-21-hsr1020-892485-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: यूजी प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी, विद्यार्थियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: यूजी प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी, विद्यार्थियों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। स्नातक प्रथम वर्ष (यूजी) में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिली है जो किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर सके थे।
सीआरएम जाट कॉलेज के प्रवेश नोडल अधिकारी एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा और अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपनी पसंद के स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) विषय की शुरुआत की गई है। इससे विद्यार्थियों को करियर और उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। मनोविज्ञान विषय को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवेश पोर्टल पर जाकर 30 जून तक पंजीकरण कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
डॉ. राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।