{"_id":"69b863e0d0f917516b097b1d","slug":"demand-to-include-biography-of-maharaja-agrasen-in-ncert-syllabus-hisar-news-c-21-hsr1020-829954-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी शामिल करने की मांग
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
विज्ञापन
अग्रोहा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी शामिल करने की मांग उठाई गई। बैठक में देश के 28 प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने समाज हित और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही यूजीसी से संबंधित विषय पर सर्वसम्मति से विरोध दर्ज करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अगले पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी सहमति प्रदान की। इसके साथ ही आगामी योजनाओं और समाज के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रथयात्रा निकालने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके तहत उत्तराखंड, अवध प्रदेश, बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के लिए मार्ग प्रस्तावित किए गए। इसके अलावा समाज और राष्ट्र से जुड़े कई मुद्दों पर आगे कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। हरियाणा प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता विपिन गोयल छानीवाला ने कहा कि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन का अध्याय शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि संसद भवन में महाराजा अग्रसेन की तस्वीर लगाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से संपर्क किया जाएगा।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने के लिए रेल मंत्री को प्रस्ताव भेजा गया। जनगणना फॉर्म में अग्रवाल जाति का कॉलम जोड़ने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया। अग्रसेन की बावली का नाम बदलने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजा गया। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को भारत रत्न देने की भी मांग की गई। बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन श्याम सुंदर अग्रवाल, गोपाल गोयल, विनोद अग्रवाल, राम प्रकाश गर्ग, सुरेश बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos