Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
The commission agents' association protested the installation of biometric machines at the market gates.
{"_id":"69baa7e6145a1886e60a7b59","slug":"video-the-commission-agents-association-protested-the-installation-of-biometric-machines-at-the-market-gates-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: मंडियों के गेट पर बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाने का आढ़ती एसोसिएशन ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: मंडियों के गेट पर बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाने का आढ़ती एसोसिएशन ने किया विरोध
हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने अनाज मंडियों के गेट पर बॉयोमीट्रिक मशीनें लगाने पर कड़ा विरोध जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को हिसार सेक्टर 14 में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार आए दिन नए नियम लागू कर आढ़तियों व किसानों को परेशान कर रही है। मंडी के गेट पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने व गेट पास विरोध करते हुए सरकार से यह नियम बदलने की मांग की।
मीटिंग कर एमएसपी पर खरीदी जाने वाली फसलों पर 2.5 प्रतिशत आढ़त अलग से दिए जाने की मांग की। प्रदेश भर में आढ़तियों का बकाया 600 करोड़ रुपया दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामअवतार तायल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को व्यापारियों की सरकार कहा जाता है लेकिन प्रदेश सरकार अब व्यापारियों के भी हकों को मार रही है। मंडी व्यापारियों पर आए दिन नय नियम थोंपे जा रहे हैं। सरसों व गेंहू खरीद के लिए सरकार ने बॉयोमीट्रिक मशीनों की नई व्यवस्था थोंपी है। इससे आढ़ती व किसान दोनों की परेशानी बढ़ गई है।। बैठक में एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी प्रधान मांगेराम , अशोक गुप्ता, सुभाष मित्तल, धर्मबीर मलिक, प्रेम कुमार, गौरव, हर्ष, अश्वनी शोरेवाला उपस्थित रहे। हिसार अनाज मण्डी एसोसिएशन ने प्रधान डाॅ.रामअवतार तायल का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।