{"_id":"69db0812574ffb8c5a0df9c7","slug":"drizzle-likely-in-haryana-on-the-14th-and-15th-impact-of-snowfall-in-the-hills-visible-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 14-15 को बूंदाबांदी के आसार: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा, करनाल में हुई ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 14-15 को बूंदाबांदी के आसार: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा, करनाल में हुई ओलावृष्टि
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.9 डिग्री कम था।
करनाल में ओलावृष्टि हुई
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हल्के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते शनिवार को आसमान में बादलवाही रही। देर शाम कुरुक्षेत्र, पिहोवा में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 14-15 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार बन रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर अब भी दिखाई दे रहा है। इसके चलते दिन का तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं, देर रात के समय करनाल के तरावड़ी नीलोखेड़ी क्षेत्र में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई।
Trending Videos
पिछले सप्ताह हुई ओलावृष्टि, बारिश व पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है। पिछले 10 दिन से तापमान लगातार सामान्य या इससे कम दर्ज किया जा रहा है। अप्रैल महीने में लोगों को फरवरी जैसा मौसम महसूस हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हल्के पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलवाही हुई है। कुरुक्षेत्र जिले में हल्की बारिश भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.9 डिग्री कम था। अप्रैल के पहले पखवाड़े में हिसार का दिन का तापमान 39 डिग्री होना सामान्य माना गया है। महेंद्रगढ़ में सामान्य से 5.3 डिग्री कम 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में सामान्य से 5.5 डिग्री कम 31.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गुरुग्राम का 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे हरियाणा में 16.2 डिग्री से 20 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किए गए। न्यूनतम तापमान भी सामान्य या इससे कम हैं।