सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sweetie Boora Deepak Hooda Divorce Final No Alimony Claim Boxer Agrees to Separation in Court

जुदा हुई स्वीटी बूरा और दीपक की राहें: तकरार से तलाक तक, एक खूबसूरत अफसाना बन गया फसाना; गुजारा भत्ता भी छोड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 12 Apr 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय खेल सेलिब्रिटी एवं अर्जुन अवार्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा से तलाक के लिए गुजारा भत्ते की मांग छोड़ दी। तलाक पर फैसले के समय दोनों अदालत में मौजूद रहे। स्वीटी ने कोर्ट में कहा कि उसका दीपक के साथ रहना संभव नहीं है। दोनों ने बिना किसी लेनदेन के तलाक पर सहमति जताई। इसके बाद अदालत ने तलाक की डिक्री जारी कर दी।

Sweetie Boora Deepak Hooda Divorce Final No Alimony Claim Boxer Agrees to Separation in Court
Sweetie Boora Deepak Hooda - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय खेल सेलिब्रिटी अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का खूबसूरत रिश्ता तलाक के साथ खत्म हो गया। अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। वर्ष 2015 में दोनों में दोस्ती हुई और सात साल डेट के बाद फरवरी 2022 में यह रिश्ता शादी में बदल गया लेकिन एक साल पहले दोनों के बीच तकरार बढ़ गई। स्वीटी ने मीडिया के सामने आकर दीपक पर गंभीर आरोप लगाए तो दीपक ने भी धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
Trending Videos


स्वीटी और दीपक के बीच रिश्ते में फरवरी 2025 में तब खटास आ गई जब स्वीटी ने हिसार में महिला थाने में पेश होकर दीपक पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि दीपक ने उसे जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने भी रोहतक थाने में पेश होकर स्वीटी पर कई आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए हिसार बुलाया। इस दौरान कथित तौर पर स्वीटी ने दीपक पर हमला किया। दीपक की शिकायत पर पुलिस ने स्वीटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
 

स्वीटी ने दहेज प्रताड़ना का लगाया था आरोप
स्वीटी ने दीपक पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि शादी में एक करोड़ रुपये और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद दीपक ने उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। 
 

दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया। शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। स्वीटी की मां सुरेश देवी ने कहा कि दीपक हुड्डा स्वीटी को कमरे में बंदकर मुंह पर तकिया रख सिर पर मुक्के मारता था। 

 

स्वीटी का दम घुटने लगता तो उसे छोड़ देता। इसके बाद फिर मारपीट करता। स्वीटी ने सोशल मीडिया के अलावा कई निजी चैनलों पर आकर आपबीती सुनाई और दीपक से उसे छोड़ देने की गुहार लगाई।
 

दीपक ने धोखाधड़ी के आरोप में कराई एफआईआर
दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी पर रोहतक में धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि उसने हिसार के सेक्टर 1-4 में एक प्लॉट लिया था। इसका भुगतान उसने किया लेकिन रजिस्ट्री में धोखे से स्वीटी का नाम भी लिखवा दिया। 

 

आरोप है कि स्वीटी के पिता महेंद्र बूरा ने ब्याज पर देने के बहाने उससे लाखों रुपये ठगे। स्वीटी के भाई ने उसके घर पर रखे 12 लाख रुपये भी ले लिए। इतना ही नहीं स्वीटी की बहन सीवी बूरा ने भी चैंपियनशिप में खेलने के बहाने करीब 9 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराकर हड़प लिए।

दीपक पर हमले का वीडियो वायरल
हिसार के महिला थाने में स्वीटी बूरा का दीपक हुड्डा पर हमला करने का डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दिखा कि दोनों आमने-सामने कुर्सी पर बैठे हैं। इस दौरान उनमें कोई बातचीत होती है। स्वीटी कुर्सी से उठकर दीपक पर हमला कर देती है। वह दीपक का गला दबाती है। 

 

वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी और रिश्तेदार स्वीटी को शांत कराने की कोशिश करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी सोशल मीडिया पर लाइव हुई। उसने कहा कि दीपक ने उसे उकसाया था। वीडियो को छेड़छाड़ कर जारी किया है।
 

स्वीटी ने अवसाद से उबरकर राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता पदक
स्वीटी और दीपक की सगाई हुई तो कार्ड में दीप की स्वीटी लिखवाया था। सात साल दोस्ती के बाद शादी हुई लेकिन कुछ समय बाद ही पति के साथ रिश्ते में दरार आने के बाद स्वीटी अवसाद में चली गई।

बावजूद इसके उसने हिम्मत नहीं हारी और तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। स्वीटी ने यह मेडल घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाली लड़कियों को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed