{"_id":"69daa07af4077b5cc609d82a","slug":"biometrics-are-in-place-to-ensure-transparency-every-single-grain-of-the-harvest-will-be-procured-at-the-msp-hisar-news-c-21-hsr1020-848293-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है बायोमेट्रिक, एमएसपी पर खरीदा जाएगा फसल का हर दाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है बायोमेट्रिक, एमएसपी पर खरीदा जाएगा फसल का हर दाना
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी/नारनौंद। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन केवल किसानों की पहचान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। यह व्यवस्था किसानों के हित में लागू की गई है। मंत्री ने बताया कि सरकार 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दे रही है और फसल का प्रत्येक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा।
शनिवार को मंत्री ने बास, नारनौंद और हांसी अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि गेहूं खरीद सीजन के दौरान मंडियां 24 घंटे खुली रहेंगी। किसानों को गेट पास कटवाने के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसान हित में कई योजनाएं लागू कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसान की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने किसानों को जहरमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने और देसी गाय की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने की सलाह दी।
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मंडियों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किसानों और आढ़तियों ने विधायक विनोद भयाना के समक्ष ओटीपी और अन्य समस्याएं उठाई, जिनका समाधान अधिकारियों को करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान हांसी के एसडीएम राजेश खोथ, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, डीएफएससी अमित शेखावत, हांसी मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश धवन, मार्केट कमेटी सचिव सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos