{"_id":"69da9da63a7b78c62c098b9a","slug":"farmers-protest-in-siwani-roads-blocked-at-three-locations-for-four-hours-hisar-news-c-21-1-hld1018-848471-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सिवानी में किसानों का प्रदर्शन, तीन स्थानों पर चार घंटे तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सिवानी में किसानों का प्रदर्शन, तीन स्थानों पर चार घंटे तक लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले शनिवार को सिवानी में किसानों ने हरियाणा सरकार की गेहूं और सरसों खरीद में लगाई जा रही अनावश्यक शर्तों और बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया।
तोशाम मोड़ स्थित किसान भवन में आयोजित बैठक के बाद किसान पैदल मार्च निकालते हुए नेशनल हाईवे-52, हिसार रोड और राजगढ़ रोड पर जाम लगाकर करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित किया। बैठक में उन्होंने खरीद प्रक्रिया, बायोमेट्रिक व्यवस्था, फसल बीमा, ओलावृष्टि से हुए नुकसान और मंडियों में लागू अनावश्यक शर्तों पर आपत्ति जताई।
प्रदर्शन में किसानों ने हाथों में बैनर लेकर तोशाम रोड, गुरेरा मोड़ और पुराना बस स्टैंड पर डेढ़-डेढ़ घंटे तक जाम लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर स्थिति नियंत्रित की। भिवानी के डीएसपी, निरीक्षक और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल शहरभर तैनात रहा।
धरने की अध्यक्षता करते हुए किसान सभा के प्रधान रामकिशन भाकर, करण सिंह, विद्याधर पिलानिया, मेवा सिंह आर्य और दिलबाग श्योराण ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां किसान और मजदूर विरोधी हैं। मंडियों में अनावश्यक शर्तें और बायोमेट्रिक प्रक्रिया किसानों को परेशान कर रही हैं। किसान लंबी लाइनों में खड़े रहते हैं लेकिन समय पर सुविधाएं नहीं मिलतीं। ओलावृष्टि से नुकसान होने के बावजूद गिरदावरी नहीं हुई और वर्ष 2023 की फसल बीमा राशि भी किसानों को नहीं मिली।
उपमंडल अधिकारी की अनुपस्थिति में मार्केट कमेटी के सचिव शिवकुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से मांग पत्र प्राप्त किया और इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर मास्टर उमराव सिंह, कुलदीप सिंह बड़वा, सुकर्म जागलान, रमेश कोठारी, धर्मवीर दुहन, राजवीर सिंह सिंधु, सुभाष श्योराण आदि मौजूद रहे।
Trending Videos