{"_id":"69da9e63c11923d8d20321bd","slug":"railway-station-superintendent-attacked-for-intervening-in-a-brawl-hisar-news-c-21-hsr1020-848074-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: झगड़ा करने से रोकने पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: झगड़ा करने से रोकने पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पर हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिवानी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह झगड़ा कर रहे युवकों को रोकने पर स्टेशन अधीक्षक रामरतन यादव पर हमला कर घायल कर दिया गया। उनके शरीर पर आठ जगह गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने स्टेशन अधीक्षक के ऑफिस का दरवाजा तोड़ दिया और भाग गए। बीच-बचाव के लिए आए प्वाइंटमैन राजकुमार को भी बुरी तरह पीटा गया। घायल स्टेशन अधीक्षक के बयान पर आठ-दस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जीआरपी थाना से जांच अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार, प्वाइंटमैन राजकुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर-2 पर माल गाड़ी का सिग्नल मिलाने के दौरान तीन युवकों के पीछे 8-10 और युवक ईंट-पत्थर लेकर आए। हमलावर स्टेशन अधीक्षक राजकुमार के ऑफिस में घुस गए और उन पर डंडा और बरामदे में रखा गमला फेंक दिया। उसने एलसी-23 गेट की ओर भागकर जान बचाई।
लौटा तो हमलावर जा चुके थे और स्टेशन अधीक्षक बरामदे में बेहोशी की हालत में पड़े थे। उसने साथी कर्मचारी प्रकाश और स्टेशन मास्टर रामसिंह को फोन करके मौका पर बुलाया। इसके बाद घायल अधिकारी को हिसार अस्पताल पहुंचाया गया।
आरपीएफ पुलिस चौकी हिसार से एएसआई रवींद्र कुमार हिसार अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। उन्होंने हमलावरों में से एक की पहचान अमित उर्फ बंटी शर्मा के रूप में की है।
खून के नमूने और लकड़ी के टुकड़े साक्ष्य के रूप में लिए :
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह और भिवानी सीन ऑफ क्राइम टीम के इंचार्ज डॉ. दीपक शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके से खून के चार नमूने और लकड़ी के टुकड़े साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में लिए गए।
Trending Videos