{"_id":"6994a2ac72ddc918bb0f8d49","slug":"electricity-worker-robbed-of-rs-1-lakh-four-accused-arrested-within-24-hours-hisar-news-c-21-hsr1005-813921-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजलीकर्मी से एक लाख रुपये लूटे, 24 घंटे से पहले चार आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजलीकर्मी से एक लाख रुपये लूटे, 24 घंटे से पहले चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव खेदड़ के नजदीक बिजली कर्मी काला से स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने नकली पिस्तौल के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। स्पेशल स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से पहले ही चार आरोपियों को काबू कर लिया। इस वारदात को सुलझाने के लिए टीम ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। स्पेशल स्टाफ ने आरोपियों को बरवाला थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी गांव थुराना निवासी अश्वनी उर्फ सनी, मसूदपुर निवासी अंकित उर्फ काला, बडाला निवासी राहुल और बवानीखेड़ा निवासी रोहित को को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अभी इनकी पहचान परेड करवाई जाएगी और वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्तौल, वाहन और लूटी गई राशि बरामद की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद 3 बजे खेदड़ गांव के नजदीक बिजली निगम का कर्मचारी काला एक लाख कैश लेकर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चार अज्ञात युवकों ने उसका पीछा करते हुए रास्ता रोक लिया और नकली पिस्तौल दिखाकर उससे एक लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू की।
-- -- -- -- -- -- --
यूं आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच अधिकारी पवन ने बताया कि बिजली कर्मी ने टीम को सिर्फ यह जानकारी दी कि बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में थे। जांच करते हुए टीम सबसे पहले हम उस बैंक में गए जहां से बिजली कर्मी ने कैश लिया था। वहां सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए। उन संदिग्ध की जानकारी व उनके मोबाइल नंबर जुटाए और उन्हें ट्रेस किया। इसके अलावा बरवाला रूट करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखी। इसके बाद यह वेरिफाई हो गया कि किन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसमें आरोपी अश्वनी उर्फ सनी को गांव थुराना से पकड़ा। वहीं मसूदपुर निवासी अंकित उर्फ काला, बडाला निवासी राहुल और बवानीखेड़ा निवासी रोहित को गांव बडाला से पकड़ा।
Trending Videos