{"_id":"699557f2bd859187cb087c31","slug":"video-drizzle-makes-the-weather-pleasant-in-hisar-temperature-drops-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में रिमझिम बारिश ने मौसम बनाया सुहाना, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में रिमझिम बारिश ने मौसम बनाया सुहाना, तापमान में गिरावट
हिसार में हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया था। प्रदेश के 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। हिसार में पिछले 24 घंटे में 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को सुबह के समय हिसार जिले के अधिकतर गांवों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को बादलवाई रहेगी। शुक्रवार को मौसम साफ होगा।
जनवरी महीने में हिसार जिले में 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। तीन बार में आई इस बारिश के चलते पूरी जनवरी में ठंड का असर बना रहा। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में ही तापमान लगातार बढ़ रहा था। पिछले एक सप्ताह से तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही थी। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ रही गर्मी गेहूं की फसल के लिए चिंताजनक बन रही थी। मंगलवार शाम मौसम में बदलाव आया। दिन भर आसमान में बादलों का प्रभाव रहा। रात करीब 9 बजे शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। देर रात तक बारिश का मौसम बना हुआ था। बुधवार को भी जिले के अधिकतर हिस्सों में बारिश रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।