सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Emphasis on strengthening the organization at the booth level

Hisar News: बूथ स्तर पर संगठन सुदृढ़ करने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 09 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the booth level
विज्ञापन
बास। गांव खांडा खेड़ी स्थित परम मित्र विद्या निकेतन विद्यालय में रविवार को भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बास मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी और युवा नेता अजय सिंधु ने किया। अजय सिंधु ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन और जयबीर माजरा ने बताया कि शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। इसके अलावा त्रिदेव की सूची तैयार करने और संगठन की पकड़ मजबूत करने की ट्रेनिंग भी दी गई। इस मौके पर चेयरमैन शमशेर मोर, आजाद शर्मा, चेयरमैन कुलदीप, सोनू सैनी माैज्ूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed