सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Petwad's son returns as lieutenant, receives rousing welcome with drums and trumpets

Hisar News: लेफ्टिनेंट बनकर लौटा पेटवाड़ का बेटा, ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 09 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Petwad's son returns as lieutenant, receives rousing welcome with drums and trumpets
पेटवाड़ पहुंचने पर आकाश दुहन का स्वागत करते विधायक जस्सी पेटवाड़, सरपंच सतबीर व अन्य।
विज्ञापन
नारनौंद। गांव पेटवाड़ का बेटा आकाश दूहन अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करेगा। चेन्नई में 7 मार्च को आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद रविवार को जब आकाश अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1 विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि आकाश ने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया। क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी उनसेे प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी सोनिया दूहन ने आकाश की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। सरपंच सतबीर पेटवाड़ ने कहा कि गांव के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ऐसे ही युवा देश और समाज का नाम ऊंचा करेंगे। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 पिता से प्रेरणा लेकर सेना में अधिकारी बनने की ठानी : para_count-2
para_count-2 आकाश दूहन एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता किस्मत दूहन पहले भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं जबकि माता सुनीता दूहन आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर हैं। बचपन से ही आकाश ने पिता को फौजी की वर्दी में देखा और तय किया कि वह भी सेना में अधिकारी बनेंगे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव से की और पांचवीं कक्षा में कुंजपुरा के सैनिक स्कूल में दाखिला लिया। वहीं से उन्हें अनुशासन, शिक्षा और देशभक्ति के संस्कार मिले। आगे की पढ़ाई उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए और एमए कर पूरी की। para_count-2
para_count-3
सीडीएस परीक्षा में सफलता और सेना में चयन : para_count-3
para_count-3 पढ़ाई के दौरान ही आकाश ने संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस परीक्षा पास की और देशभर में 104वां स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ।
para_count-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed