Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Demand for drainage of water filled in the fields of Barwala assembly constituency in Hisar, appeal made to the minister
{"_id":"69b105392b9bc6b05b066d19","slug":"video-demand-for-drainage-of-water-filled-in-the-fields-of-barwala-assembly-constituency-in-hisar-appeal-made-to-the-minister-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में बरवाला विधानसभा क्षेत्र के खेतों में भरे पानी की निकासी की मांग, मंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बरवाला विधानसभा क्षेत्र के खेतों में भरे पानी की निकासी की मांग, मंत्री से लगाई गुहार
बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव धान्सू और मिर्जापुर में अब भी बारिश का पानी खेतों में भरा है। इससे किसानों की खरीब की फसल पूरी होने के बाद रबी की फसल की बिजाई नहीं हो सकी थी। किसानों ने पानी निकासी की मांग को लेकर विरोध जताया। खेतों में भरे पानी में खड़े होकर किसानों ने विरोध जताया।
किसानों ने बताया कि पानी की निकासी कि प्रक्रिया बेहद धीमी है। खेतों में लंबे समय तक पानी खड़े रहने से जमीन की तैयारी और अगली फसल की बुआई प्रभावित हो रही है। जल्द से जल्द पानी की निकासी कराई जाए। साथ ही किसानों को रबी की फसल की बिजाई के लिए भुगतान किया जाए।
किसानों ने बरवाला से विधायक व प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा से गुहार लगाई कि इस समस्या का समाधान कराएं। किसानों को भुगतान कराएं। अगर मंत्री आदेश करें तो एक सप्ताह में पानी की निकासी हो सकती है।
लंबे समय तक पानी भरा रहा तो जमीन में सेम आ जाएगी। इसके बाद अगले साल भी यहां परेशानी आएगी। किसानों ने बताया कि जुलाई 2025 में तेज बारिश के बाद जलभराव के कारण करीब 3 हजार एकड़ में जलभराव हो गया था। जिसमें करीब 500एकड़ में पानी की निकासी नहीं हो सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।