Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
School Chalo Abhiyan in Shyamsukh village of Agroha block of Hisar, students took out awareness rally
{"_id":"69b13c4ec9253ce75b059c4a","slug":"video-school-chalo-abhiyan-in-shyamsukh-village-of-agroha-block-of-hisar-students-took-out-awareness-rally-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के अग्रोहा खंड के गांव श्यामसुख में स्कूल चलो अभियान, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के अग्रोहा खंड के गांव श्यामसुख में स्कूल चलो अभियान, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
खंड अग्रोहा के गांव श्यामसुख के राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियो ने रैली निकाल कर सरकारी स्कूल में दाखिला कराने का आह्वान किया।इस दौरान जागरूकता रैली में स्कूल चलो -स्कूल चलो, लड़का- लड़की एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान, आधी रोटी खाएंगे हम स्कूल जाएंगे। एक भी बच्चा छूटेगा संकल्प हमारा टूटेगा, दादी अम्मा हमें पढ़ाओ स्कूल चलकर नाम लिखाओ नारे लगा रहे थे।
जागरूकता रैली का शुभारम्भ राजकीय उचित विद्यालय के मुखिया रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय के गेट से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों व गलियों में होते हुए पुन विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर मास्टर जय सिंह, कुलदीप शास्त्री, सुनील कुमार, युद्धवीर सिंह, संदीप कुमार, गीता रानी, रेणु कुमारी, विनोद कुमार भारद्वाज, पवन कुमार, भजन लाल, सुभाष चन्द्र, संतलाल पीटीआई,राजेंद्र सिंह आदि स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।