{"_id":"69b132744bda484f030db93e","slug":"video-dtp-team-launches-crackdown-on-illegal-colonies-in-hisar-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में डीटीपी की टीम ने अवैध कालोनियों पर चलाया पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में डीटीपी की टीम ने अवैध कालोनियों पर चलाया पीला पंजा
जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को अग्रोहा क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़े। जिसमें कुछ नए निर्माण थे। इसके अलावा कालोनियों की चहारदीवारी को भी ध्वस्त किया गया। सड़कों के रोड नेटवर्क को उखाड़ा गया। मंगलवार को कैमरी रोड से तोशाम रोड तक डीटीपी की टीम ने लिंक रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया था। इस कार्रवाई के दौरान कई अनधिकृत कॉलोनियों में बने निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया।
अभियान के दौरान दीप्ति एन्क्लेव, मास्टर एन्क्लेव, विजय विहार और सालासर एन्क्लेव नामक अनधिकृत कॉलोनियों में किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। इन कॉलोनियों में कच्ची और पक्की सड़कों, सीमेंट से बनी चारदीवारी, 3 डीपीसी स्तर की संरचनाएं, 5 प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय और 5 अन्य पक्के निर्माणों को तोड़ा गया।
डीटीपी दिनेश सिंह ने कहा कि लोग अनधिकृत कॉलोनियों में भूखंड खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि ऐसी कॉलोनियों में निर्माण करना नियमों के खिलाफ है और भविष्य में इस तरह के अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई कि किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नंद किशोर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन और डीटीपी कार्यालय की टीम उपस्थित थी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।