{"_id":"69ae75a0d32cd8538f0be891","slug":"video-coach-manju-prepared-the-kabaddi-team-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोच मंजू ने गांव डाया में तैयार की कबड्डी खिलाड़ियों की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच मंजू ने गांव डाया में तैयार की कबड्डी खिलाड़ियों की फौज
कोच मंजू ढांडा ने गांव डाया में खेल की अलख जगाई है। उनके इसी जज्बे की बदौलत आज गांव में सुबह-शाम 50 से ज्यादा बेटियां न सिर्फ कबड्डी का अभ्यास कर रही हैं बल्कि इस खेल में पदक जीतकर गांव का नाम भी रोशन कर रही हैं। मंजू खुद एक कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी रही हैं। उनका भी कबड्डी के खेल में कुछ कर गुजरने का सपना था लेकिन शादी के कारण उस सपने को पूरा नहीं कर सकीं। मंजू अब कोच बनकर उसी सपने को पूरा करने में जुटी हुई हैं।
मंजू ने बताया कि स्कूल में पढ़ते हुए मैंने कबड्डी खेलना शुरू किया। इस दौरान मैंने राज्य स्तर पर अंडर 17-19 की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मैंने अंडर 17 में राज्य स्तर पर रजत पदक भी हासिल किया था। 12वीं के बाद मैंने कॉलेज में दाखिला लिया। पहले साल मैंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लिया। इसी साल मेरी शादी हो गई। शादी के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण मुझे खेलना बंद करना पड़ा। इस वजह से मेरा सपना भी अधूरा रह गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।