सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers are adamant on their demand for compensation and will not allow poles to be installed without payment.

Hisar News: मुआवजे की मांग पर किसान अडिग, बिना भुगतान नहीं लगने देंगे खंभे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers are adamant on their demand for compensation and will not allow poles to be installed without payment.
नारनौंद उपमंडल परिसर में एसडीएम से बैठक करने पहुंचे किसान। 
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र में किसानों के खेतों से गुजरने वाली हाईवोल्टेज बिजली लाइन के खंभे लगाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। किसानों ने सोमवार को स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा वे अपने खेतों में एक भी खंभा नहीं लगाने देंगे। कई गांवों के किसान सोमवार को एसडीएम विकास यादव से मिलने पहुंचे और अपनी भूमि का मूल्यांकन करवाने की मांग की।
Trending Videos


किसानों ने प्रशासन से कहा कि बिना पारदर्शी प्रक्रिया और उचित मुआवजे के कोई भी कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों का आरोप है कि हरियाणा विद्युत पारेषण निगम (एचवीपीएनएल) की ओर से मुआवजे के लिए कोई ठोस नीति जारी नहीं की गई थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब मार्केट कमेटी रेट को आधार बनाने की बात सामने आई है, जिससे किसानों को कुछ राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने यह भी बताया कि जमीन का सही मूल्यांकन करने के लिए मूल्यांकनकर्ता का आईडीबीआई बैंक से स्वीकृत होना और सरकारी लाइसेंस होना जरूरी है। इस प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए वे एसडीएम से मिले थे। एसडीएम विकास यादव ने एचवीपीएनएल के जींद और हिसार के अधिकारियों को बैठक में बुलाया जहां किसानों ने अपने मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति की जानकारी दी। दोनों पक्षों के मूल्यांकनकर्ताओं से जमीन की दर तय होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किसान अपने रुख पर कायम हैं और मुआवजे के बिना किसी भी कार्य को आगे बढ़ने नहीं देने की बात दोहरा रहे हैं। इस दौरान भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब, जिलाध्यक्ष राकेश लोहान, और अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed