सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers protested for electricity compensation, insurance amount and payment for crops.

Hisar News: बिजली मुआवजा, बीमा राशि व फसलों के भुगतान के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 13 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested for electricity compensation, insurance amount and payment for crops.
सिवानी में बाजार में प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने तोशाम रोड स्थित किसान भवन में बैठक करने के बाद शहर के मुख्य बाजारों में जुलूस निकालते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उपमंडल अधिकारी विजया मलिक को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
Trending Videos

किसानों ने बिजली टावरों के मुआवजे की दोबारा कीमत तय करने, फसलों की लंबित पेमेंट जारी करने और बीमा घोटाले की राशि किसानों के खातों में डालने की मांग की। किसान भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता तहसील प्रधान रामकिशन भाकर ने की जबकि संचालन तहसील सचिव अंतर कस्वां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि सिवानी तहसील के जिन गांवों में बिजली के टावर और हाई टेंशन लाइनें निकाली जा रही हैं। वहां किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। उन्होंने मांग की कि जमीन की कीमतों का दोबारा आकलन कर किसानों को उचित भुगतान दिया जाए।
बैठक में किसानों ने करीब 350 करोड़ रुपये के कथित बीमा घोटाले का मुद्दा भी उठाया। किसान नेताओं ने कहा कि यह राशि किसानों के खातों में डाली जानी चाहिए ताकि उन्हें राहत मिल सके। गेहूं और सरसों की खरीद का भुगतान तुरंत किसानों के खातों में भेजने की मांग भी की गई।
किसानों ने बताया कि 3, 5 और 26 मई को आई तेज आंधी के बाद क्षेत्र के अनेक ट्यूबवेलों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी लेकिन कई गांवों में अभी तक बिजली बहाल नहीं हुई है। किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बिजली विभाग से तुरंत आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
बैठक के बाद किसानों ने किसान भवन से पैदल मार्च शुरू किया जो तोशाम रोड, गुरेरा मोड़, मंडी मोड़ और पुराने बस स्टैंड से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। किसान नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसानों की मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की।
वहीं उपमंडल अधिकारी विजया मलिक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा ज्ञापन सरकार को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता बलवान, रामचंद्र फौजी, मास्टर उमराव सिंह, राजबीर सिंह सिंधु, राजबीर सिहाग, पूर्व कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह, सर्वर सिंधु किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed