{"_id":"6a038b1a21dc862b0107acbe","slug":"the-body-of-a-youth-who-had-gone-to-listen-to-a-satsang-was-found-in-devan-minor-hisar-news-c-21-hsr1005-868346-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सत्संग सुनने निकले युवक का देवां माइनर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सत्संग सुनने निकले युवक का देवां माइनर में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 13 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। निरकांरी भवन में सत्संग सुनने की बात कहकर घर से निकले 12 क्वार्टर एरिया निवासी शुभम (28) युवक का शव सोमवार को देवां माइनर से बरामद हुआ। आजाद नगर थाना से जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि हिसार निवासी प्रवीण कुमार ने शिकायत दी कि उसका भतीजा शुभम रविवार सुबह 11 बजे सत्संग के लिए निरंकारी भवन जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन शाम तक नहीं लौटा।
इस पर परिजनों ने 12 क्वार्टर चौकी में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई। सोमवार शाम उसका शव देवां माइनर से बरामद हुआ। शुभम शादीशुदा था और डीसीएम मिल में काम करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। शुभम के पिता का निधन हो चुका है। अब घर में शुभम के दादा और उसकी मां ही हैं। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन से मानसिक परेशान रह रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
Trending Videos