{"_id":"6a038ae48db01fcd390dfa10","slug":"firing-between-two-parties-over-land-dispute-in-village-badala-5-people-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-868435-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव बडाला में जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव बडाला में जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, 5 लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 13 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल हांसी में घायलों को लेकर पहुंचे परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बास (हांसी)। बास थाना क्षेत्र के गांव बडाला में मंगलवार दोपहर को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को नागरिक अस्पताल नारनौंद व तीन को नागरिक अस्पताल हांसी ले जाया गया। यहां से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर हिसार और दो को रोहतक रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बास थाना प्रभारी बलवान सिंह व नारनौंद सीआईए इंचार्ज अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित किया। सीन आफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस टीम तैनात की गई है।
रोहतक जिले के गांव फरमाना निवासी कश्मीर व परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को अपने खेत को जोतने के लिए जा रहे थे। रास्ते में विकास उर्फ विक्की का मकान पड़ता है। विक्की व उनके साथियों ने उनको रोकने के इरादे से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। विवाद में कश्मीर पक्ष के तेजवीर को दो गोलियां कंधों के नीचे पीठ में लगी है।
सोनीपत जिले के बुटाना निवासी पवन व रोहतक निवासी आदित्य को एक-एक गोलियां लगी हैं। दूसरे पक्ष के विक्की व सुधीर भी घायल हो गए हैं। इसमें तेजवीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेजबीर, विक्की व सुधीर को हिसार और पवन व आदित्य को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
-- -- -- -
यह था पूरा विवाद
रोहतक जिले के गांव फरमाना निवासी कश्मीर के परिवार की गांव बडाला में करीब 149 कनाल 7 मरले पुश्तैनी जमीन है। आरोप है कि 4 मई की सुबह करीब 11 बजे जब वह खेत में पहुंचा तो वहां पांच-छह युवक लाठी-डंडों के साथ मौजूद थे। युवकों ने दो ट्रैक्टरों की मदद से खेत में खड़ी कपास की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया था। कश्मीर का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया था और उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए खेत से भगा दिया था। बास पुलिस ने बडाला निवासी विकास उर्फ विक्की, प्रवेश, अंकित, सुधीर व अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जमीन के मालिक कश्मीर खेत को जोतने के लिए जा रहे थे तो विकास उर्फ विक्की ने उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लोगों को गोलियां लगी हैं। आरोपी विकास उर्फ विक्की ने पुलिस के सामने अपने पैर में गोली मारी है। उसको हिरासत में लेकर पिस्तौल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- विनोद कुमार, एसपी, हांसी।
Trending Videos