फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers will surround the mini secretariat on the 27th for canal water

Hisar News: नहरों के पानी के लिए 27 को लघु सचिवालय घेरेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers will surround the mini secretariat on the 27th for canal water
अग्रोहा। नहरों में दो सप्ताह तक पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर क्षेत्र के हजारों किसान 27 जुलाई को हिसार लघु सचिवालय पर धरना देंगे। आंदोलन की तैयारियों के लिए किसान नेताओं ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सचिव गोपाल ओड नंगथला और अग्रोहा ब्लॉक प्रधान अमित ढाका के नेतृत्व में श्यामसुख, किरोड़ी, संदोल और किराड़ा सहित कई गांवों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में नहरों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाना, नहरों व रजवाहों की नियमित सफाई, डीएपी-यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करना और बिजली लाइनों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ढाका और गोपाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पानी की उपलब्धता खेती के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है इसलिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed