Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
The Municipal Council Vice Chairman expressed his protest against the Public Health Department by beating a drum.
{"_id":"6a61ee19fec091052b03e8f7","slug":"video-the-municipal-council-vice-chairman-expressed-his-protest-against-the-public-health-department-by-beating-a-drum-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ढोल बजाकर नगर परिषद वाइस चेयरमैन ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल बजाकर नगर परिषद वाइस चेयरमैन ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जताया रोष
नवीन शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी के जींद चौक से दिल्ली गेट तक करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर परिषद द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई सड़क को जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा उखाड़े जाने के विरोध में आज नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने गले में ढोल डालकर सड़क पर ढोल बजाया और विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने भी प्रदर्शन में भाग लेकर नाराजगी व्यक्त की।
अनिल बंसल ने कहा कि जिस सड़क का निर्माण नगर परिषद ने जनता की सुविधा के लिए कराया था, उसे जनस्वास्थ्य विभाग ने बिना उचित समन्वय के उखाड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग अब सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी से एनओसी मांग रहा है, जबकि ये सड़क तो नगर परिषद द्वारा बनवाई गई थी।
अब NOC की मांग कर रहा जनस्वास्थ्य ने पहले ही सड़क को तोड़ दिया था।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए कहा कि इससे शहरवासियों और व्यापारियों को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो नगर परिषद और व्यापारी मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
वहीं दुकानदार सागर बंसल ने कहा कि सड़क उखड़ी होने के कारण रोजाना हादसों का खतरा बना हुआ है। धूल और गड्ढों से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो शहर के सभी दुकानदार गले में ढोल डालकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों को जगाने का काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।