{"_id":"6a611db3c8b89a78ff0db49a","slug":"main-accused-arrested-for-beating-and-extorting-after-taking-hostage-hisar-news-c-21-hsr1005-915176-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बंधक बनाकर मारपीट और वसूली का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बंधक बनाकर मारपीट और वसूली का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट, रुपये वसूलने और जातिसूचक टिप्पणियां करने के मामले में मुख्य आरोपी आदर्श कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका तथा कथित जबरन वसूली गई राशि के संबंध में जांच की जाएगी।
सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल ने बताया कि 12 जुलाई को गांव नियाणा निवासी रवि कुमार ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उसने अपने साथियों के साथ सातरोड कैंट स्थित कार रेंटल व्यवसायी धर्मेंद्र से छह घंटे के लिए दो हजार रुपये किराये पर एक स्कॉर्पियो ली थी, जिसका बाद में दुर्घटनाग्रस्त हो जाना बताया गया।
आरोप है कि वाहन की मरम्मत का खर्च अधिक आने की जानकारी मिलने के बाद धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता और उसके साथियों को दुकान पर ले गया जहां उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई, जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों पर जबरन रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया है।