फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi Gym owner murder case Police arrested accused after encounter conducted reconnaissance supplied pistol

जिम संचालक हत्याकांड: पुलिस की सीआईए 2 ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी पकड़ा, रेकी कर पिस्तौल सप्लाई की थी

Thu, 23 Jul 2026 08:08 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: Nivedita Updated Thu, 23 Jul 2026 08:08 AM IST
सार

रेड जिम संचालक कपिल रेड्डू की 11 जून को हुई हत्या के मामले में रोहित की अहम भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराया था व कपिल रेड्डू की रेकी भी उसी ने की थी।

विज्ञापन
Hansi Gym owner murder case Police arrested accused after encounter conducted reconnaissance supplied pistol
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी में जिम संचालक कपिल रेड्डू हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात करीब एक बजे भिवानी जिले के गांव बुटाना निवासी रोहित के साथ गांव पुठी मंगल खां के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी किसी काम से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर सीआईए-2 की टीम ने इंस्पेक्टर कप्तान सिंह के नेतृत्व में उसे घेर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी एक गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोहित के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन

घायल आरोपी को पहले नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस जल्दी ही खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रेड जिम संचालक कपिल रेड्डू की 11 जून को हुई हत्या के मामले में रोहित की अहम भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराया था व कपिल रेड्डू की रेकी भी उसी ने की थी। इसके साथ ही वह हत्या के मुख्य आरोपी सुंदर के संपर्क में था। 


11 जून की सुबह फव्वारा चौक के समीप कपिल रेढू की बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी हिसार के निवासी प्रवेश और हिमांशु हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बहादुरगढ़ के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed