Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Today marks the third day of the indefinite sit-in protest by the residents of Sector-5.
{"_id":"6a61f710619e69abbe07307f","slug":"video-today-marks-the-third-day-of-the-indefinite-sit-in-protest-by-the-residents-of-sector-5-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-5 के लोग अनिश्चितकालीन धरने का आज तीसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-5 के लोग अनिश्चितकालीन धरने का आज तीसरा दिन
हांसी
वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे सेक्टरवासियों को आज शहर के कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी में पानी का संकट अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। हांसी शहर के पॉश जगह हुड्डा सेक्टर-5 के लोग भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे सेक्टरवासियों को आज शहर के कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
हांसी के हुड्डा सेक्टर-5 में पेयजल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन धरना लगातार तेज होता जा रहा है। सेक्टरवासियों का आरोप है कि वर्ष 2010 में प्लॉट आवंटित होने के बाद से आज तक उन्हें नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पाई। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, मुख्यमंत्री और हाईकोर्ट तक गुहार लगाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पानी की लाइनें बिछी हैं, लेकिन उनमें नियमित पानी नहीं आता, जिससे उन्हें टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
धरने में शामिल महिलाओं का कहना है कि उन्होंने बेहतर सुविधाओं की उम्मीद में शहर के सेक्टर में मकान बनाए थे, लेकिन आज पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पानी की समस्या से संपत्तियों के दाम और बिक्री भी प्रभावित हो रही है।
धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि पानी नहीं मिलने के बावजूद हजारों रुपये के पानी के बिल लगातार भेजे जा रहे हैं।
सेक्टर प्रधान शशीकान्त यादव ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लघु सचिवालय के लिए आवंटित जमीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और स्टे लेने की भी बात कही गई है। चानौत के बाद अब सेक्टर-5 का आंदोलन इस बात का संकेत दे रहा है कि हांसी में पानी का मुद्दा आने वाले दिनों में और बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।