{"_id":"69b9a0a9a91840b3a00bdc64","slug":"for-the-decorate-the-park-competition-the-mayor-inspected-19-parks-checking-the-arrangements-of-greenery-cleanliness-fountains-swings-and-gyms-hisar-news-c-21-hsr1020-831223-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पार्क सजाओ प्रतियोगिता के लिए मेयर ने 19 पार्कों का किया निरीक्षण, हरियाली, सफाई, फाउंटेन, झूले और जिम की व्यवस्थाएं परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पार्क सजाओ प्रतियोगिता के लिए मेयर ने 19 पार्कों का किया निरीक्षण, हरियाली, सफाई, फाउंटेन, झूले और जिम की व्यवस्थाएं परखीं
विज्ञापन
हिसार में पार्कों का निरीक्षण करते मेयर प्रवीण पोपली और अन्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हिसार। शहर के पार्कों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से आयोजित पार्क सजाओ प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को मेयर प्रवीण पोपली की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने 19 पार्कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्कों में सफाई व्यवस्था, फूलदार पौधे, घास, पक्षियों के लिए स्थान, फाउंटेन, फूटपाथ, झूले, जिम और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया।
नगर निगम की इस प्रतियोगिता के लिए करीब 40 पार्क समितियों ने आवेदन किया है। निरीक्षण के दौरान मेयर के साथ अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई सुनील लांबा, जेई सुमित और सुपरवाइजर नरेंद्र श्योराण भी मौजूद रहे।
मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर के पार्कों को अधिक सुंदर, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, ताकि लोगों में हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 283 पार्क विभिन्न समितियों को दिए गए हैं। इन पार्कों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें 30 बड़े पार्क, 193 छोटे पार्क और 60 मध्यम पार्क शामिल हैं। तीनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पार्कों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि कई प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य, पार्षद नवीन, पार्षद डॉ. सुमन यादव, पार्क समितियों के प्रधान व सदस्य तथा क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पार्कों का दौरा कर वहां की हरियाली, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया।
इन पार्कों का किया निरीक्षण
निर्णायक मंडल ने एकता पार्क प्रेमनगर, मधुसूदन पार्क प्रीतिनगर, शहीद भगत सिंह पार्क सूरजमल एनक्लेव, मॉडल टाउन का सेठी पार्क और सेंट्रल पार्क, सेक्टर 9-11 का मॉडल पार्क, शिवालिक पार्क, नीलकंठ पार्क, श्री हनुमान मंदिर पार्क, श्री श्याम पार्क, सेक्टर-13 का सद्भावना पार्क, मॉडल पार्क, कृष्णा कावेरी पार्क, सेक्टर 16-17 के यमुना पार्क, गंगा पार्क, अरावली पार्क, सैनिक पार्क, मॉडल पार्क, शांति त्रिवेणी और जय हिंद पार्क की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
पुरस्कार की राशि निर्धारित
प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पार्कों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।
बड़े पार्क
प्रथम पुरस्कार : 2.50 लाख रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 2 लाख रुपये
तृतीय पुरस्कार : 1.50 लाख रुपये
मध्यम पार्क
प्रथम पुरस्कार : 1.75 लाख रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 1.25 लाख रुपये
तृतीय पुरस्कार : 1 लाख रुपये
छोटे पार्क
प्रथम पुरस्कार : 1 लाख रुपये
द्वितीय पुरस्कार : 75,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार : 60,000 रुपये
Trending Videos