सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four Congress leaders, including the rural district president, were picked up by police and released after being held at the police station for five hours.

Hisar News: कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सहित चार नेताओं को पुलिस ने उठाया, 5 घंटे थाने में बैठाने के बाद छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Four Congress leaders, including the rural district president, were picked up by police and released after being held at the police station for five hours.
हिसार। सदर थाना में हिरासत में बैठाए गए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया, राजेश संदलाना
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत प्रस्तावित विधानसभा घेराव और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार सुबह पुलिस ने पार्टी ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया को उनके घर से हिरासत में ले लिया। बरवाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा, अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य राजेश संदलाना और एडवोकेट धर्मेंद्र घनघस सहित अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। इन्हें सुबह करीब 7.30 बजे से 12.45 बजे तक थाने में बैठाकर रखा गया।
Trending Videos

हिसार सदर थाना पुलिस की एक टीम सुबह करीब 5 बजे बृजलाल बहबलपुरिया के गांव बहबलपुर स्थित पैतृक आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने दो घंटे तक उनके घर में बैठने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के आदेश का हवाला देते हुए हिरासत में लिया। बृजलाल बहबलपुरिया ने पुलिस से हिरासत का कारण पूछा तो पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 172 का हवाला दिया जिसके तहत बिना नोटिस के 24 घंटे तक किसी को हिरासत में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर गई है भाजपा सरकार : बहबलपुरिया
सदर थाना से रिहा किए जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बहबलपुरिया ने कहा कि मनरेगा, बुजुर्गों की पेंशन काटने और युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा घेराव करना था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरी तरह से डर गई है और कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए टोल प्लाजा पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

लोकतंत्र के अधिकारों का उल्लंघन : गंगवा
पूर्व चेयरमैन और बरवाला से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र गंगवा ने कहा कि यदि उन्हें छोड़ा गया तो वे चंडीगढ़ जाएंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे। गंगवा ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के नेताओं को इस तरह से हाउस अरेस्ट किया जाना लोकतंत्र के अधिकारों का उल्लंघन है। कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने का प्रयास कर रही है और वह जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed