Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Five thousand people in Pratap Nagar, Hisar, are at risk of illness due to contaminated drinking water supply
{"_id":"699fe7247b27ff79e602c1ac","slug":"video-five-thousand-people-in-pratap-nagar-hisar-are-at-risk-of-illness-due-to-contaminated-drinking-water-supply-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के प्रताप नगर में दूषित पेयजल सप्लाई से पांच हजार लोगों पर मंडरा रहा बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के प्रताप नगर में दूषित पेयजल सप्लाई से पांच हजार लोगों पर मंडरा रहा बीमारी का खतरा
शहर में दूषित पेयजल सप्लाई लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। करीब पांच हजार आबादी वाले एरिया प्रताप नगर, पड़ाव मोहल्ला, जलेबी चौक, जहाज पुल का एरिया में पिछले 15 दिनों से दूषित पेयजल सप्लाई की जा रही है। जिस कारण लोग बीमार पड़ रहे है। नलों में सीवरेज का पानी आने से लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी
समस्या का समाधान नही हुआ है। गुस्साए लोगों ने अब धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
शहर के प्रताप नगर पड़ाव मोहल्ला, गुजरान गली क्षेत्र निवासी कमला देवी, माया देवी, उर्मिला, सुषमा देवी, सरस्वती, राजेश पोशवाल , रजनीश ने बताया कि वह सुबह पहले उठकर पानी की मोटर चलाते है तो दूषित पानी आता है। यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से चल रहा है। दिन भर इंतजार करने के बाद शाम को मोटर चलाते है, उस समय भी गंदा पानी ही आता है। नल के अंदर यह पानी आने से पूरे घर का वातावरण भी दूषित हो जाता है। कई बाद पानी की टंकी में यह गंदा पानी भर जाता है तो टंकी को साफ करना भी मुश्किल हो जाता है।अब तो बच्चे व बूढ़े इस पानी के कारण बीमार भी पड़ने लगे है। दूषित पानी सप्लाई की शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग से की जा चुकी है। अधिकारी क्षेत्र में आए भी थे, लेकिन कोई कार्रवाई नही की। केवल आश्वासन देकर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।