{"_id":"699fea476a505ce7110df906","slug":"video-dirt-spread-in-the-water-tank-of-village-dabda-in-hisar-villagers-expressed-anger-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में गांव डाबड़ा के जलघर में फैली गंदगी, ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में गांव डाबड़ा के जलघर में फैली गंदगी, ग्रामीणों ने जताया रोष
गांव डाबड़ा के जलघर में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। गांव के सरपंच सूर्यदीप डाबड़ा के साथ ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंताओं से परिसर की सफाई करवाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग को 25 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
सरपंच सूर्यदीप ने बताया कि गांव के चारों टैंकों में गंदगी फैली है। टैंकों की स्थिति दयनीय है। पिछले नौ साल से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। गांव के घरों में बोरवैल के माध्यम से दी जा रही है। जिसके चलते आपूर्ति का पानी गंदा आ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभागीय अभियंताओं ने व्यवस्था नहीं सुधारी है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने 20 मार्च तक समस्या का स्थायी समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गंदे पानी की आपूर्ति के कारण लोगों को दूर दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इनमें दिलबाग सिंह, जय सिंह, कोर सिंह, सुरेश कुमार, गोपाल, मनीष, विजय, रामपाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।