{"_id":"699fc15b2eaebac0cf0b6f96","slug":"video-fighting-cattle-fall-on-elderly-woman-sitting-in-street-in-hisar-killing-her-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में लड़ते हुए गोवंश गली में बैठी बुजुर्ग महिला पर गिरे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में लड़ते हुए गोवंश गली में बैठी बुजुर्ग महिला पर गिरे, मौत
हिसार के वार्ड 9 की श्रीनगर कॉलोनी में मंगलवार शाम को लड़ते हुए गोवंश गली में बैठी बुजुर्ग महिला पर गिर गए। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
जिला नागरिक अस्पताल में श्रीनगर कॉलोनी निवासी सतबीर ने बताया कि मेरा घर श्रीनगर कॉलोनी में बाबा जोतराम मंदिर वाली गली में है। मंगलवार शाम को मैं, मेरी मां संतोष (80) व अन्य घर वाले घर के बाहर बैठे हुए थे। शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच कुछ गोवंश लड़ते हुए गली में आए। इसी बीच उनमें एक गोवंश मेरी मां के ऊपर गिर गया, जिससे वह गोवंश के नीचे दब गई। यह देखकर घर वाले और आस पड़ोस लोगों ने गोवंश को वहां से भगाया और मां को संभाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हम उन्हें तुरंत जिंदल अस्पताल ले गए। यहां उनका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही कूल्हे व जांघ की हड्डी में भी फ्रैक्चर आए हैं। रात करीब साढ़े 9 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हादसा
यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बुजुर्ग महिला घर के बाहर गली में कुर्सी डालकर बैठी हुई थी। उसके पीछे की तरफ से तीन गोवंश गली में आते हैं। अचानक ही दो गोवंश लड़ना शुरू कर देते हैं। चूंकि गोवंश महिला के पीछे हैं तो महिला उन्हें देख नहीं पा रही है। इसी बीच महिला लड़ते हुए गोवंश की चपेट में आ जाती है। यही नहीं एक गोवंश महिला के ऊपर ही गिर जाता है। कुछ सेकेंडों तक गोवंश महिला के ऊपर ही पड़ा रहता है और फिर खुद ही उठ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।