{"_id":"69ceb3a1bb966f5f260d323c","slug":"four-new-solar-plants-commissioned-dhbvn-capacity-reaches-5425-mw-hisar-news-c-21-hsr1005-842227-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार नए सोलर प्लांट शुरू, डीएचबीवीएन की क्षमता 54.25 मेगावाट पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार नए सोलर प्लांट शुरू, डीएचबीवीएन की क्षमता 54.25 मेगावाट पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने चार नए सोलर पावर प्लांट सफलतापूर्वक शुरू किए हैं। ये प्लांट भिवानी सर्कल के अंतर्गत गांव मिरान (33 केवी सब-स्टेशन दरियापुर), गांव भुढेरी (33 केवी सब-स्टेशन पहाड़ी नक्कीपुर) और हिसार सर्कल के गांव उमरा (33 केवी सब-स्टेशन उमरा) में स्थापित किए गए हैं।
निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इन सभी प्लांट की संयुक्त उत्पादन क्षमता 8 मेगावाट है। इसके साथ ही डीएचबीवीएन के संचालित सोलर प्लांट्स की संख्या बढ़कर 32 हो गई है जबकि कुल स्थापित क्षमता 54.25 मेगावाट तक पहुंच गई है। निगम के अनुसार वर्तमान में 61 सोलर पावर प्लांट के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट साइन किए जा चुके हैं जिनकी कुल प्रस्तावित क्षमता 105.75 मेगावाट है।
मोबाइल एप के उपयोग में लापरवाही पर सख्ती, उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने के निर्देश
निगम ने कंप्लेंट हैंडलिंग सिस्टम (सीएचएस) मोबाइल एप के उपयोग में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सभी फील्ड अधिकारियों को इसे गंभीरता से अपनाने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार मुख्य अभियंता आईटी की तरफ से इस संबंध में सभी ऑपरेशन के अधीक्षण अभियंताओं को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि मोबाइल एप के उपयोग को लेकर कई बार प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं और विभिन्न माध्यमों से फील्ड कार्यालयों को अवगत भी कराया गया है। इसके बावजूद इसका उपयोग संतोषजनक नहीं है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि मोबाइल एप पर समय पर अपडेट किया जाए तो उपभोक्ताओं को शटडाउन की अग्रिम सूचना दी जा सकती है और बिजली बहाली के अनुमानित समय की जानकारी भी साझा की जा सकती है। इससे खासकर आने वाले गर्मी के मौसम में उपभोक्ता संतुष्टि में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।
Trending Videos