सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Friend from Hisar dies after falling from the third floor in Rajpura

Hisar News: राजपुरा में हिसार से आए दोस्त की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Friend from Hisar dies after falling from the third floor in Rajpura
विज्ञापन
राजपुरा। राजपुरा में एक विवाह समारोह के दौरान उस समय चीख-पुकार मच गई, जब हिसार से शादी में शामिल होने आए एक 25 वर्षीय युवक की तीसरी मंजिल से रहस्यमयी परिस्थितियों में गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


मृतक की पहचान अक्षय (25) निवासी हिसार के रूप में हुई है। अक्षय अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए राजपुरा आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात जब शादी का जश्न चल रहा था, तो अचानक अक्षय तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल अक्षय को राजपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हिसार से परिवार के सदस्य राजपुरा पहुंच गए।



एसएचओ सिटी पुलिस राजपुरा ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है कि यह महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया जाएगा। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, सिर पर गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।



फोटो02पीटीएल01,01ब,01सी - मृतक अक्षय की फाइल फोटो।



नोट - फोटो ट्रैक से मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed