सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gangwa Writes to Gadkari Regarding Overbridge, Underpass, and Road Construction on NH-9

Hisar News: एनएच-9 पर ओवरब्रिज,अंडरपास और सड़क निर्माण के लिए गंगवा ने गडकरी को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gangwa Writes to Gadkari Regarding Overbridge, Underpass, and Road Construction on NH-9
विज्ञापन
हिसार। पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर हिसार जिले में एनएच-9 पर एयरपोर्ट के पास अंडरपास व ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।
Trending Videos


मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि गांव बुगाना और सरसौद के सरपंचों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हिसार एयरपोर्ट के पास एनएच-9 पर 7.3 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण की मांग की। इस सड़क निर्माण के लिए किसी भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी और यह क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने गांव बुगाना, सरसौद और तलवंडी राणा के लोगों की सुविधा के लिए हिसार एयरपोर्ट के पास कट (कट प्वाइंट), ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण की भी मांग उठाई है। मंत्री ने बताया कि तलवंडी राणा, बुगाना, धांसू, जुगलान, बहबलपुर, बड़ो पट्टी, खेड़ी बर्की, धिकताना, सुलखनी सहित नगर पालिका बरवाला के लोग लंबे समय से इस समस्या को उठाते आ रहे हैं। वर्तमान में कट व ओवरब्रिज/अंडरपास नहीं होने के कारण लोग मजबूरन गलत दिशा में वाहन चलाने को बाध्य होते हैं या फिर लगभग 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।



मंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्दी से जल्दी सड़क निर्माण, ओवरब्रिज/अंडरपास तथा कट की व्यवस्था करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed