पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi man fires at brother in law

Hansi: बहन से विवाद, युवक ने जीजा पर चलाई गोली, बाथरूम में छिपकर बचाई जान; देर रात घर में घुसा था आरोपी

Tue, 30 Jun 2026 10:02 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Nivedita Updated Tue, 30 Jun 2026 10:02 AM IST
सार

आर्य नगर निवासी गुरदीप ने पुलिस को बताया कि सोमवार दिन में उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी का भाई कमलदीप घर आया और अपनी बहन को अपने साथ ले गया। इसके बाद सोमवार देर रात करीब एक बजे कमल घर का गेट कूदकर अंदर घुस आया और उस पर फायर कर दिया।

विज्ञापन
Hansi man fires at brother in law
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी के आर्य नगर में बहन के साथ विवाद होने पर सोमवार देर रात एक युवक ने अपने जीजा पर गोली चला दी। आरोपी देर रात दीवार फांद कर घर में घुसा। जीजा ने अपने बाथरूम में छिपकर जान बचाई। इस दौरान साले ने गोली चलाई जो बाथरूम के दरवाजे में जा लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटनास्थल से खोल बरामद किया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात करीब पौने एक बजे की है। आर्य नगर निवासी गुरदीप ने पुलिस को बताया कि सोमवार दिन में उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी का भाई कमलदीप चेची, जो हिसार का रहने वाला है, घर आया और अपनी बहन को अपने साथ ले गया। 
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार देर रात करीब एक बजे कमल घर का गेट कूदकर अंदर घुस आया और उस पर फायर कर दिया। गुरदीप जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गया। गोली बाथरूम के दरवाजे में लगी। इसके बाद उसने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना के जांच अधिकारी एसआई रामपाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से रात करीब एक बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उन्होंने कहा कि गुरदीप सुरक्षित है। हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed