Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Chanaut, the social media accounts of 10 people, including farmer leaders and members of the protest committee, were banned.
{"_id":"6a4354c0bddda9246905ea44","slug":"video-in-chanaut-the-social-media-accounts-of-10-people-including-farmer-leaders-and-members-of-the-protest-committee-were-banned-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चानौत में किसान नेताओं व धरना कमेटी के सदस्यों सहित 10 लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत में किसान नेताओं व धरना कमेटी के सदस्यों सहित 10 लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन
गांव चानौत में शहर के लिए आ रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर 46 दिन से आंदोलन चल रहा है। मंगलवार को गांव में बुलाई गई महापंचायत से ठीक पहले पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बड़ा कदम उठाया है है। आंदोलन से जुड़ी खबरों और सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए आंदोलनकारियों के 10 फेसबुक अकाउंट और 20 से अधिक सोशल मीडिया चैनलों को पूरी तरह बैन कर दिया है।
इसमें किसान नेता सुरेश कौथ, हर्फ छिक्कारा, धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत, सरपंच प्रतिनिधि हिंमाशु, सुखराम, दीपक दूहन, योगेश दूहन के फेसबूक व इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिए हैं। धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत बोले मेरा और मेरे गांव के कई साथियों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में पूरी तरह बैन कर दिए गए हैं। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र में हमारी आवाज को दबाने की कोशिश है। अनूप चानौत ने कहा कि प्रशासन हमें कितना भी दबाने का प्रयास कर ले, हम डरने वाले नहीं हैं। यह लड़ाई हम सौ फीसदी जीतने जा रहे हैं और अपने गांव चानौत को स्वच्छ व पर्याप्त पीने का पानी दिलाकर ही दम लेंगे।
महापंचायत में बड़े फैसले की तैयारी
पिछले सप्ताह ग्रामीणों की सीएम के साथ वार्ता हुई थी। जिसमें सीएम नायब सैनी ने गांव के लिए खरकड़ी हेड से अलग पाइपलाइन बिछाने का आश्वासन दिया था। लेकिन ग्रामीण नहीं माने व वार्ता विफल रही। उसके बाद से प्रशासन व धरना कमेटी के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है। जिस पर आज धरने पर महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें खाप, किसान व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित आस पास के गांवों के लोग भी पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।