पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Social media accounts of 10 people including farmer leaders and members of protest committee banned in Chanaut

चानौत जल विवाद: किसान नेताओं-धरना कमेटी के सदस्यों सहित 10 लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन, आज होगी महापंचायत

Tue, 30 Jun 2026 10:29 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 30 Jun 2026 10:29 AM IST
सार

हांसी के गांव चानौत जल विवाद को लेकर पिछले सप्ताह ग्रामीणों की सीएम के साथ वार्ता हुई थी। जिसमें सीएम नायब सैनी ने गांव के लिए खरकड़ी हेड से अलग पाइपलाइन बिछाने का आश्वासन दिया था। लेकिन ग्रामीण नहीं माने व वार्ता विफल रही।

विज्ञापन
Social media accounts of 10 people including farmer leaders and members of protest committee banned in Chanaut
टी-कनेक्शन की मांग को लेकर 46 दिन से आंदोलन चल रहा। - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव चानौत में शहर के लिए आ रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर 46 दिन से आंदोलन चल रहा है। मंगलवार को गांव में बुलाई गई महापंचायत से ठीक पहले पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बड़ा कदम उठाया है है। आंदोलन से जुड़ी खबरों और सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए आंदोलनकारियों के 10 फेसबुक अकाउंट और 20 से अधिक सोशल मीडिया चैनलों को पूरी तरह बैन कर दिया है।

विज्ञापन


इसमें किसान नेता सुरेश कौथ, हर्फ छिक्कारा, धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत, सरपंच प्रतिनिधि हिंमाशु, सुखराम, दीपक दूहन, योगेश दूहन के फेसबूक व इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिए हैं। धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत बोले मेरा और मेरे गांव के कई साथियों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में पूरी तरह बैन कर दिए गए हैं। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र में हमारी आवाज को दबाने की कोशिश है। अनूप चानौत ने कहा कि प्रशासन हमें कितना भी दबाने का प्रयास कर ले, हम डरने वाले नहीं हैं। यह लड़ाई हम सौ फीसदी जीतने जा रहे हैं और अपने गांव चानौत को स्वच्छ व पर्याप्त पीने का पानी दिलाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

 
महापंचायत में बड़े फैसले की तैयारी
पिछले सप्ताह ग्रामीणों की सीएम के साथ वार्ता हुई थी। जिसमें सीएम नायब सैनी ने गांव के लिए खरकड़ी हेड से अलग पाइपलाइन बिछाने का आश्वासन दिया था। लेकिन ग्रामीण नहीं माने व वार्ता विफल रही। उसके बाद से प्रशासन व धरना कमेटी के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है। जिस पर आज धरने पर महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें खाप, किसान व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित आस पास के गांवों के लोग भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed