सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In March, Bhiwani received above-average rainfall, and Sirsa the least.

Hisar News: मार्च में भिवानी में औसत से ज्यादा बरसे बादल और सिरसा में सबसे कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
In March, Bhiwani received above-average rainfall, and Sirsa the least.
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के कई जिलों में मार्च में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। महीने के अंतिम दिन भी बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। भिवानी जिले में सामान्य से 150 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। चरखी दादरी में 146 तथा रोहतक में तीसरी सबसे ज्यादा 105 प्रतिशत ज्यादा बारिश रही। सिरसा में सबसे कम सामान्य से 79 प्रतिशत बारिश कम रही। सिरसा में मार्च माह में 2.6 एमएम बारिश हुई है।
Trending Videos

भारतीय मौसम विभाग के 30 मार्च तक के आंकड़ों की बात करें तो 11 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। इस महीने में 14 तारीख के बाद बदले मौसम के मिजाज 31 मार्च तक जारी रहे। महीने के आखिरी दिन प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि व बारिश रिकॉर्ड की गई। ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मार्च महीने में 8.9 एमएम बारिश से लेकर 32 एमएम तक सामान्य माना गया है। यमुनानगर में सबसे अधिक 32 एमएम बारिश सामान्य है। पंचकूला में 27.5, अंबाला में 26.7 एमएम बारिश को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। महेंद्रगढ़ में 8.9,नूंह में 10, गुरुग्राम में 10.1 एमएम बारिश को मार्च महीने में सामान्य औसत श्रेणी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला--- औसत बारिश---- बारिश हुई---- सामान्य से अधिक प्रतिशत
भिवानी 10.4--26---150
चरखी दादरी 10.7--26.3--146
रोहतक ---16:5--33.8---105
रेवाड़ी 11.8-21.7--84
महेंद्रगढ़ 8.9--14.4--61
हिसार 10.7--10.5--- 00
सिरसा 12.6--2.1 -- माइनस 79
40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चली आंधी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पड़े पश्चिमी विक्षोभ की टेल को अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी पहुंचने से 31 मार्च को सुबह से ही गरज चमक के बादलों का निर्माण शुरू हो गया। दोपहर तक मौसम ने करवट ली और हरियाणा के पश्चिमी जिलों में तेज़ गति की हवाओं और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। फतेहाबाद, सिरसा , हिसार , भिवानी ,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ ,रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद ,पलवल, मेवात, सोनीपत जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बारिश बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हुई।

आगे ऐसा रहेगा मौसम.
1 और 2 अप्रैल को आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही देखने को मिलेगी। तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे बने रहेंगे। इसके अलावा 3 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 3-5 अप्रैल होने से आंधी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed